ऋतिक-टाइगर की फिल्म में मेरा किरदार चुनौतीपूर्ण : वाणी कपूर

नोएडा, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म में उनका किरदार चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ रोमांचक भी है। फिल्म के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है।

वाणी यश राज फिल्मस (वाईआरएफ) परियोजना में ऋतिक के साथ इश्क लड़ाती हुईं दिखाई देंगी।

वाणी ने आईएएनएस को बताया, “मैं अपने किरदार के बारे में नहीं बता सकती। लेकिन यह मेरे लिए काफी नया, चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है।”

फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद की शीर्षकहीन फिल्म दो अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग इस महीने से शुरू होगी और इसके फरवरी 2019 में समाप्त होने की संभावना है।

‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘बेफिक्रे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं वाणी ‘शमसेरा’ में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी।

अभिनेत्री ने कहा, “ऋतिक-टाइगर फिल्म के बाद आएगी ‘शमसेरा’। इसलिए अभी काफी वक्त है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493