सतीश रेड्डी बने डीआरडीओ के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक जी. सतीश रेड्डी को शनिवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीडीआर एंड डी) का सचिव नियुक्त किया गया।

सतीश रेड्डी एस. किस्टोफर का स्थान ग्रहण करेंगे। क्रिस्टोफर जून में ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

आधिकारिक बयान के मुताबिक मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने रेड्डी की इस पद पर दो साल के लिए नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है जोकि उनके पदभार ग्रहण करने या अगले आदेश तक जो भी पहले हो, तब तक लिए लागू होगी।

मिसाइल प्रणाली में अनुसंधान व विकास और उच्च अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और उद्योग में अपने योगदान के लिए चर्चित रेड्डी वर्तमान में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के वैज्ञानिक सलाहकार हैं।

आंध्रप्रदेश के जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलोजिकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त रेड्डी नेविगेशन क्षेत्र के प्रख्यात वैज्ञानिक हैं।

रेड्डी को इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन होमी जे. भाभा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वह भारत में पहले रक्षा वैज्ञानिक हैं जिनको यूके के रॉयल एरोनॉटिकल सोसायटी का रजत पदक मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493