मीरपुर, 24 फरवरी (आईएएनएस)। शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में जारी एशिया कप के पहले टी-20 मैच में बुधवार को भारत ने बांग्लादेश के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में रोहित शर्मा (83) की तूफानी पारी की बदौलत छह विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।

रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या ने 31 रनों का अहम योगदान दिया।
भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (2) चार रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। आराम के बाद वापसी कर रहे विराट कोहली (8)और सुरेश रैना (13) भी जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए।
युवराज सिंह (15) ने रोहित के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। युवराज 97 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।
इसके बाद आए हार्दिक ने रोहित का बखूबी साथ दिया। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए महज 4.3 ओवर में 13.55 की औसत से रन जोड़ते हुए 61 रनों की साझेदारी कर डाली। इस जोड़ी ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे।
रोहित 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। हार्दिक भी आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन लौटे।
रोहित ने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं हार्दिक ने अपनी तूफानी पारी में 18 गेंदें खेलते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया।
कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी (नाबाद 8) ने पारी की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ टीम को 166 के स्कोर तक पहुंचाया।
बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट अल-अमीन हुसैन ने लिए। कप्तान मशरफे मुर्तजा, माहमुदल्लाह और शकिब-अल-हसन को एक-एक विकेट मिला।
पहली बार एशिया कप का आयोजन टी-20 फारमेट में किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath