नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने 31 मार्च, 2016 तक 7,000 गांवों तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। यह बात केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने कही।
गोयल ने यहां मंगलवार शाम पॉवर फोकस सम्मेलन में कहा, “2015-16 में 2,800 गांवों तक बिजली पहुंचाने का पुराना लक्ष्य था। मैंने इसे बढ़ाकर 5,800 कर दिया। अब मेरे अधिकारी बता रहे हैं कि वे मार्च अंत तक 7,000 गांवों तक बिजली पहुंचा सकते हैं।”
उन्होंने कहा, “अधिकारियों ने खुद ही 7,000 गांवों तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया। मुझे विश्वास है कि वे लक्ष्य हासिल कर लेंगे।”
उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना (उदय) का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा कि उम्मीद है कि और अधिक राज्य डिस्कॉम के कर्ज को पुनर्गठित करने की इस योजना से जुड़ेंगे।
इस सप्ताह बिहार इस योजना से जुड़ने वाला छठा राज्य बन गया।
dharmpath.com dharmpath