एशिया कप : श्रीलंका ने यूएई को दिया 130 रनों का लक्ष्य

मीरपुर, 25 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के कारण टीम श्रीलंका को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के दूसरे टी-20 मैच में गुरुवार को 20 ओवरों में 129 रनों पर ही रोकने में कामयाब रही।

मीरपुर, 25 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के कारण टीम श्रीलंका को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के दूसरे टी-20 मैच में गुरुवार को 20 ओवरों में 129 रनों पर ही रोकने में कामयाब रही।

श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज दिनेश चांडिमाल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। उनके अलावा तिलकरत्ने दिलशान ने 27 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका के कुल आठ खिलाड़ी ही आउट हुए।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी यूएई की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट अमजद जावेद ने लिए।

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। चांडिमाल और दिलशान ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवरों में 68 रनों की साझेदारी की। श्रीलंका का पहला विकेट दिलशान के रूप में गिरा।

इस विकेट के बाद यूएई ने मैच में शानदार वापसी की और उनके गेंदबाज लगातार विकेट लेने के साथ-साथ रन रोकने में भी कामयाब रहे।

दिलशान के बाद आए मिलिंदा श्रीवर्धने (6) 79 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट दिए। दूसरे छोर पर खड़े चांडिमाल अपना अर्धशतक पूरा कर 89 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 39 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया।

चांडिमाल के आउट होने के बाद श्रीलंका की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूस (10) पर थी लेकिन उन्होंने भी निराश किया। निचले क्रम में मैथ्यूस के अलावा चमारा कापुगेदरा (10) ही दहाई के अंक तक पहुंच सके।

श्रीलंका के कुल चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके।

यूएई की तरफ से अमजद के अलावा मोहम्मद नावेद और मोहम्मद शहजाद ने दो-दो विकेट लिए। रोहन मुश्तफा को एक विकेट मिला।

यूएई को जीत के लिए 20 ओवर में 130 रनों की आवश्यकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493