मोगादिशु में मोर्टार हमले में 5 मरे, 7 घायल

पैलेस के निकट तैनात एक पुलिस अधिकारी अब्दीकशकूर इस्माइल ने कहा कि मोर्टार हमला कहां से किया गया इसका पता आसानी से नहीं चल सकता और हमले में पांच लोगों की मौत हो गई।

इस्माइल ने कहा कि विला सोमालिया के निकट मोर्टार हमले में मरने वालों में एक मां और उसके दो बेटे भी शामिल हैं।

इस्माइल ने कहा कि मोर्टार राष्ट्रपति के आवास के निकट विस्थापित व्यक्तियों के मकान पर गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने जोरदार आवाज सुनी, जिसके बाद उन्हें मोर्टार हमले का पता चला।

मोगादिशु के निवासी शरमारके हुसैन ने कहा, “कम के कम आठ मोर्टार गिरे। कुछ हमारे गांव में भी गिरे। मैंने सुना कि हमले में लोग मारे गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493