लॉस एंजेलिस , 17 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री एश्ली टिस्डेल ने अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा घटा दी है, अब वह सप्ताह में केवल एक बार कार्बोहाइड्रेट का सेवन करेंगी।
टिस्डेल ने वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ को बताया, “मैंने आहार में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा घटा दी है। मैं केवल सप्ताह में एक बार ही इसका सेवन करूंगी।”
एश्ली अत्यधिक पानी पीती हैं और उनका मानना है कि वह पर्याप्त नींद लेने में विश्वास रखती हैं।
dharmpath.com dharmpath