बीफ पार्टी के आयोजन पर केरल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोच्चि, 17 जून (आईएएनएस)। पुलिस ने केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पूर्व बीफ पार्टी आयोजित करने वाले केरल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

कोच्चि, 17 जून (आईएएनएस)। पुलिस ने केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पूर्व बीफ पार्टी आयोजित करने वाले केरल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

बीफ पार्टी का आयोजन दक्षिणी नौसेना कमान के हवाईअड्डे के पास हुआ।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे बीफ पका और परोस रहे थे।

केंद्र द्वारा वध के लिए मवेशियों की बिक्री पर रोक संबंधी अधिसूचना जारी किए जाने के बाद से केरल में ऐसे कई विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। यहां तक कि राज्य विधानसभा में भी इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493