एश्ले ने महिला सशक्तिकरण के लिए वेबसाइट शुरू की

लॉस एंजेलिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एश्ले टिस्डाले ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लाइफस्टाइल वेबसाइट ‘दहौटेमेस डॉट कॉम’ की शुरुआत की है।

एश्ले ने ट्वीट किया, “हमने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दहौटेमेस डॉट कॉम की शुरुआत की है। यह एक ऐसा मंच है, जहां हम एक-दूसरे से सीखते हैं और खुद को बेहतर बनाते हैं।”

उन्होंने अपनी वेबसाइट का परिचय देते हुए कहा कि वह इस वेबसाइट के माध्यम से लोगों को प्रेरित करना चाहती हैं।

उन्होंने लिखा, “मैं एक ऐसा मंच शुरू करना चाहती थी, जहां लड़के-लड़कियां अपनी कमियों को साझा करें और साथ मिलकर उनका हल निकाल सकें। हौटेमेस के माध्यम से मैं बुद्धिमान एवं रचनात्मक लोगों को प्रेरित करना चाहती हूं।”

उन्होंने लिखा, “यह महत्वपूर्ण है कि हम महिला अधिकारियों को भी तवज्जो दें, जो नया चलन शुरू करती हैं, ब्लॉग चलाती हैं, अविष्कारक हैं, जिनके पास दूसरों के साथ बांटने के लिए अनुभव और ज्ञान का भंडार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493