एसआईटी करेगी मुरैना में पुलिस जवान की मौत की जांच

भोपाल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रेत ढोने के काम में लगे डंपर से कुचलकर पुलिस जवान की हत्या के मामले की जांच पुलिस का विशेष कार्यदल (एसआईटी) करेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि एसआईटी 15 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेगी। आरोप लगाया जा रहा है कि डंपर रेत माफिया का था।

मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को राज्य गृह मंत्री बाबूलाल और वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह दुखद घटना है। इस मामले की जांच एसआईटी करेगी, जो 15 दिनों में अपनी रिपेार्ट सौंपेगी। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

चौहान ने आगे कहा है कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की मदद और शहीद फंड से एक लाख रुपये की राशि दिए जाने की घोषणा भी की। इसके अलावा राज्य सरकार मृतक जवान के परिवार को अनुकंपा के आधार पर नौकरी भी देगी।

गौरतलब है कि मुरैना जिले के नूराबाद थाने का एक पुलिस दल रविवार की सुबह धनेला गांव में लूट के आरोपी को पकड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में रेत के परिवहन में लगा एक डंपर दिखा। पुलिस जवान धर्मेद्र सिंह चौहान ने जीप से उतर कर डंपर को रोका तो डंपर चालक ने वाहन को तेजी से पीछे कर दिया था, जिसकी चपेट में आकर धर्मेद्र की जान चली गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493