एसआरएम जेईई 2018 के परिणाम घोषित

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। एसआरएम संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एसआरएम जेईई) के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए। इसके तहत बी.टेक. डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन देश भर में 16 से 30 अप्रैल को किया गया था।

बी.टेक. के लिए सीटें एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी), कट्टनकुलथूर (चेन्नई), एसआरएम हरियाणा, सोनीपत और एसआरएम आंध्रप्रदेश, अमरावती में उपलब्ध हैं।

एसआरएम के अध्यक्ष डॉ. पी. सत्यनारायणन ने कहा, “हम चुनिंदा छात्रों को इंटरडिसीप्लीनरी एक्सपेरिएन्शियल एक्टिव लनिर्ंग के लिए आमंत्रित करते हैं। यह पढ़ाने का ऐसा तरीका है, जिसमें अभ्यास एवं बहु-आयामी ²ष्टिकोण पर जोर दिया जाता है। एसआरएम में भारत के सभी राज्यों और दुनिया भर के 52 देशों से छात्र पढ़ने आते हैं। हमारे छात्र हमारी अनुभवी फैकल्टी एवं शीर्ष पायदान के ओद्यौगिक संपर्को से लाभान्वित होते हैं।”

बी.टेक. के लिए काउन्सलिंग का आयोजन सात से 10 मई, 2018 के बीच एसआरएम विश्वविद्यालय-हरियाणा, एसआरएम विश्वविद्यालय-आंध्रप्रदेश, अमरावती में किया जाएगा। एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी 11 से 20 मई के बीच एनसीआर परिसर एवं कट्टनकुलथर परिसर में काउन्सलिंग का आयोजन करेगी।

उम्मीदवार अपने डैशबोर्ड पर लॉग-इन कर रैंक कार्ड एवं काउन्सलिंग कॉल लैटर डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा के लिए देश भर से 1,72,285 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 76,000 उम्मीदवारों को काउन्सलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। परीक्षा का आयोजन भारत के 123 केन्द्रों में तथा एनआरआई छात्रों के लिए मध्यपूर्व के पांच केन्द्रों पर किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493