एसआरके ने सलमान के ‘भारत’ के ट्रेलर की प्रशंसा की

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान और अनिल कपूर ने सलमान खान की आगामी फिल्म ‘भारत’ के ट्रेलर की प्रशंसा की है।

‘भारत’ का ट्रेलर सोमवार को जारी हुआ। 3 मिनट के ट्रेलर में फिल्म में सलमान के सफर को दिखाया गया है।

शाहरुख ने ट्वीट किया, “क्या बात है भाई, बहुत खूब”

वहीं, सलमान ने उन्हें रिप्लाई में लिखा, “पिक्चर अभी बाकी है।”

अनिल कपूर ने ट्वीट किया, “भारत के साथ भारत की यात्रा को फिर से जीएं।”

जिसका सलमान ने रिप्लाई किया, “ट्रेलर को लाईक करने के लिए और ट्वीट के लिए शुक्रिया अनिल साहब”

अली अब्बास निर्देशित फिल्म 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का हिंदी वर्जन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493