एसएजी अवॉर्ड कार्यक्रम में गाउन पहन पहुंची प्रियंका

लॉस एंजेलिस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। प्रियंका यहां आयोजित 22वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (एसएजी) अवार्ड में गुलाबी रंग का खूबसूसरत गाउन पहनकर पहुंचीं।

लॉस एंजेलिस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। प्रियंका यहां आयोजित 22वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (एसएजी) अवार्ड में गुलाबी रंग का खूबसूसरत गाउन पहनकर पहुंचीं।

वार्षिक अवार्ड शो का आयोजन यहां शनिवार को श्राइन ऑडिटोरियम एंड एक्सपो हॉल में हुआ, जहां प्रियंका (33) एक प्रस्तोता थीं।

प्रियंका अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में रहस्यमय अतीत वाली एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश की भूमिका में हैं। इससे पहले शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लुक को लेकर कुछ बातें साझा की।

उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें विभिन्न तरह के हिल वाले जूते दिखाई दे रहे थे।

तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “रेड कार्पेट की तैयारियां। मेरा पसंदीदा हिस्सा। एसएजी अवॉर्ड के लिए उत्साहित।”

प्रियंका इस महीने से पहले पीपुल्स चॉइस अवार्ड जीतने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री बन गई हैं।

मोनिक लूइलियर द्वारा डिजाइन गुलाबी रंग का गाउन बेहद खूबसूरत था, जिसमें वह काफी आकर्षक लग रही थीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रियंका के साथ ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और ‘नर्कोस’ से चर्चित एभिनेता प्रेडो पास्कल भी नजर आए।

प्रियंका की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ बॉक्स-ऑफिसपर अच्छी साबित हुई है। उनकी अगली फिल्म ‘जय गंगाजल’ से भी काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म चार मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493