हवाना, 31 जनवरी (आईएएनएस)। क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति जोस मुजिका से शनिवार को हवाना में मुलाकात की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वेबसाइट ‘क्यूबाडिबेट’ के अनुसार, मुजिका ने कास्त्रो के साथ शनिवार की मुलाकात में ‘जीका वायरस’ के प्रसार पर चिंता व्यक्त की।
मुजिका एक साहित्य पुरस्कार समारोह और एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘फॉर एव्रीवन एंड फॉर द गुड ऑफ एव्रीवन’ में शामिल होने के लिए पिछले एक सप्ताह से हवाना में हैं।
क्यूबाई टेलीविजन चैनलों के मुताबिक, गुरुवार को मुजिका ने क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो से मुलाकात की थी, जिस दौरान दोनों के बीच अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
dharmpath.com dharmpath