एसजेम, मोदी सरकार आरबीआई से पटेल को हटाना चाहती है : चिदंबरम

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि रघुराम राजन की कहानी फिर से दोहराई जा रही है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल को उनके पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

चिदंबरम ने कहा कि आरएसएस से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) चाहता है कि पटेल को उनके पद से हटा दिया जाए।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, “स्वदेशी जागरण मंच उर्जित पटेल को इस पद से हटाना चाहता है। इसका मतलब है कि मोदी सरकार चाहती है कि वह चले जाएं। रघुराम राजन की कहानी दोहराई जा रही है।”

एसजेएम ने कथित तौर पर जोर देकर कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारियों को संयम दिखाना चाहिए या इस्तीफा दे देना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493