नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने उन्हें उस जल टैंकर घोटाले के संबंध में चार जुलाई को तलब किया है, जिसे उन्होंने बेनकाब किया था। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, “मुझे विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि एसीबी मुझे जल्द गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। वे मुझे जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहते हैं।”
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नियंत्रण वाली एसीबी ने उन्हें उस घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया है, जो दिल्ली की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था।
कांग्रेस नेता शीला दीक्षित दिसंबर 2013 तक कुल 15 वर्षो तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही चुकी हैं।
मिश्रा ने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा हमारे पीछे क्यों पड़ी है। वह शीला दीक्षित के पीछे क्यों नहीं पड़ती?”
dharmpath.com dharmpath