एसीसी का मुनाफा 33 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। साल 2017 की दूसरी तिमाही में सीमेंट निर्माता कंपनी एसीसी का मुनाफा 32.6 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। साल 2017 की दूसरी तिमाही में सीमेंट निर्माता कंपनी एसीसी का मुनाफा 32.6 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसका मुनाफा 326 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसके पिछले साल की दूसरी तिमाही में यह 246 करोड़ रुपये था।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 17.8 फीसदी बढ़कर 3,329 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2,827 करोड़ रुपये थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493