कांगो में जहाज डूबा, 27 मरे, 54 लापता

किंशासा, 17 जुलाई (आईएएनएस)। रिपब्लिक ऑफ द कांगो में कसई नदी में एक जहाज के डूब जाने के कारण गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात 27 लोगों की मौत हो गई और 54 अन्य लापता हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्षेत्र के प्रशासक जैक्स मबिला के हवाले से कहा, “मैं 27 शवों के बरामद होने की पुष्टि करता हूं। जहाज इडियोफा (शहर) के सामने डूबा।”

मबिला ने कहा कि जहाज में अत्यधिक सामान भरा था। साथ ही, चालक दल के सदस्यों के नशे में होने के कारण जहाज डूब गया।

प्रशासक के अनुसार, हताहतों में अधिकांश छात्र हैं, जो अवकाश पर थे। उन्होंने कहा कि जब दुर्घटना हुई, तब जहाज डिबाया क्षेत्र से इडियोफा क्षेत्र की ओर इलेबो जा रहा था।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में क्षमता से अधिक सामान व मुसाफिरों के कारण जहाज के डूबने की घटनाएं होती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493