एस्सार स्टील का शुद्ध लाभ 648 करोड़ रुपये

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। एस्सार स्टील इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ 2014-15 में 648 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1,597.14 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कुल आय 19.61 फीसदी बढ़कर 17,162 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 14,348 करोड़ रुपये थी।

कुल खर्च इस दौरान घटकर 11,733 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 12,480 करोड़ रुपये थी।

कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इस्पात उत्पादों की बिक्री दो फीसदी बढ़कर 33.1 लाख टन रही, जो एक साल पहले 32.4 लाख टन थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493