बाटा का शुद्ध लाभ 48 फीसदी बढ़ा

कोलकाता, 27 मई (आईएएनएस)। जूते-चप्पल का कारोबार करने वाली कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ 2014-15 की चौथी तिमाही में 48.3 फीसदी बढ़कर 58.43 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 39.40 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कुल आय एक फीसदी से कुछ कम घटकर 491.31 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 495.43 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आपूर्ति-श्रंखला के मुद्दों के कारण आलोच्य तिमाही में उसकी बिक्री पर बुरा असर पड़ा।

कंपनी के समूह प्रबंध निदेशक राजीव गोपालकृष्णन ने कहा, “हालांकि हम आपूर्ति श्रंखला में सुधार कर रहे हैं और नए स्टोर खोल रहे हैं और ग्राहक सेवा पर ध्यान दे रहे हैं।”

कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दी गई नियमित सूचना में कहा कि इस साल से उसने जनवरी-दिसंबर कारोबारी साल की जगह अप्रैल-मार्च कारोबारी साल को अपना लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493