एस. रमेश बने सीबीआईसी के अध्यक्ष

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। एस. रमेश ने शनिवार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष का पदभार संभाला। आधिकारी बयान के अनुसार, एस. रमेश ने वनजा एन. सरना की सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून को सीबीआईसी का पद संभाला।

इससे पहले वह बोर्ड के सदस्य (प्रशासन) थे।

एस. रमेश ने बतौर केंद्रीय उत्पाद सहायक आयुक्त मुंबई से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी।

वह हैदराबाद, नागपुर, चेन्नई, त्रिची आदि जगहों पर विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह चेन्नई कस्टम जोन में 2013 से लेकर 2016 तक मुख्य आयुक्त थे। इसके बाद वह सिस्टम और डेटा मैनेजमेंट के महानिदेशक बने। वह बतौर सदस्य 2016 में बोर्ड में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493