दिल्ली से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान रोकी गई

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। दिल्ली से कोच्चि के रास्ते दुबई जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को शनिवार सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण रोक लिया गया। एयर इंडिया ने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी।

उड़ान ने हालांकि सुबह 11 बजे के संशोधित समय पर उड़ान भरी।

विमानन कंपनी ने कहा, “उड़ान संख्या एआई933 दिल्ली-कोच्चि-दुबई को तकनीकी कारणों से दिल्ली में रोक लिया गया। प्रस्थान का संशोधित समय 11 बजे था। हम इस विलंब और हमारे प्रिय यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493