मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ को जल्द ही आगामी फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ में एक सुपरहीरो की भूमिका निभाते देखा जाएगा।
अभिनेता को आशा है कि इस फिल्म के जरिए सुपरहीरो पर आधारित इस तरह की अन्य फिल्मों के लिए एक नया रास्ता खुलेगा।
टाइगर ने आईएएनएस को बताया, “मैं अपनी फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ के लिए बेहद उत्साहित हूं। मेरे लिए इस फिल्म के दौरान ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष’ प्रेरणा का स्रोत थी।”
अभिनेता ने आगे कहा, “मुझे आशा है कि ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ फिल्म से फिल्मकार सुपरहीरो पर आधारित अन्य फिल्म बनाने के लिए प्रेरित होंगे। मुझे यह भी आशा है कि इस तरह की अन्य फिल्मों के लिए बॉलीवुड में एक नया रास्ता खुलेगा।”
रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म में नाथन जोन्स और जैकलीन फर्नाडीज भी हैं।
वर्तमान में टाइगर अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बागी’ की सफलता का स्वाद चख रहे हैं और उनका कहना है कि उनके पिता जैकी श्रॉफ को उनके काम पर काफी गर्व है।
टाइगर ने कहा, “मेरे पिता काफी खुश हैं। जिस तरह की प्रशंसा मुझे इस फिल्म से मिल रही है, उस पर मेरे माता-पिता को काफी गर्व महसूस हो रहा है।”
dharmpath.com dharmpath