उत्तराखंड तख्तापलट के लिए भाजपा ने 700 करोड़ रुपये खर्चे : कांग्रेस

देहरादून, 11 मई (आईएएनएस)। विधानसभा में शक्ति परीक्षण में जीत हासिल होने के बाद अब कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से कहा कि उत्तराखंड में पिछले डेढ़ माह में हुई इस राजनीतिक उथल-पुथल में भाजपा ने 700 करोड़ रुपये बांटे हैं।

किशोर उपाध्याय ने देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में बुधवार को कांग्रेस पर भरोसा बनाए रखने के लिए उत्तराखंड की जनता को धन्यवाद दिया।

भाजपा पर आरोप लगाते हुए किशोर ने कहा, “भाजपा ने इस पूरे प्रकरण में सात सौ करोड़ रुपये बांटे हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीन विधायकों को मुख्यमंत्री बनने का लालच दिया गया था।

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा, “उत्तराखंड ने भाजपा को कड़वा सबक सिखाया है। भाजपा चाहे जितनी भी कोशिश कर ले वह कांग्रेस को धमका नहीं सकती और न ही लोकतंत्र का नाश कर सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493