‘ए’ श्रेणी में पिपावाव डिफेंस में सर्वाधिक तेजी

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के ‘ए’ श्रेणी के शेयरों में पिपावाव डिफेंस एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड में पिछले सप्ताह सर्वाधिक तेजी रही, जबकि जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई के ‘ए’ श्रेणी में पिछले सप्ताह सर्वाधिक तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे पिपावाव डिफेंस एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग कंपनी (27.41 फीसदी), वॉकहार्ड (23.11 फीसदी), फोर्टिस हेल्थकेयर (22.26 फीसदी), सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी (17.06 फीसदी) और एनसीसी (16.30 फीसदी)।

इसी श्रेणी में पिछले सप्ताह सर्वाधिक गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे जम्मू एंड कश्मीर बैंक (18.26 फीसदी), फ्यूचर रिटेल (16.01 फीसदी), अपोलो टायर्स (14.32 फीसदी), जेट एयरवेज (इंडिया) (10.51 फीसदी) और कैलाश ऑटो फायनेंस (9.19 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493