बॉलीवुड पर चढ़ा भारत बनाम पाकिस्तान का खुमार

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। देश के अन्य लोगों की तरह ही बॉलीवुड हस्तियां भी रविवार को एडिलेड ओवल मैदान में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टेलीविजन से चिपकी रहीं।

-मधुर भंडारकर : सारे मुकाबलों का बाप यहां है। भारत बनाम पाकिस्तान! यह इससे बड़ा नहीं हो सकता। भाग्य दोनों टीमों का साथ दे। दिल कहता है, इंडिया।

-अर्जुन रामपाल : हे भगवान, देरी से उठा! कम ऑन इंडिया।

-सिद्धार्थ मल्होत्रा : भारत बनाम पाकिस्तान। सबसे बड़ा खेल। विश्वकप 2015। कम ऑन इंडिया।

-बोमन ईरानी : ईरानी कुनबे में यह रोंगटे खड़े करने वाला उत्सव है।

-रितेश देशमुख : विश्व कप इंडिया बनाम पाकिस्तान। यह इससे बड़ा नहीं हो सकता। रिआन (बेटा) के लिए टेलीविजन पर पहली चीज है।

-वरुण धवन : गोवा में बैठकर भारत बनाम पाकिस्तान मैच देख रहा हूं। ‘बदला’ मैच। विश्व कप असल मायने में शुरू हो गया है।

-ऋचा चड्ढा : क्या कोई सच्चाई से निम्नलिखित सवाल का जवाब दे सकता है? शाहिद अफरीदी की उम्र क्या है?

-मिनिषा लांबा : जल्दी सोना चाहिए और जल्दी उठना चाहिए। भारत बनाम पाकिस्तान का लाइव मैच देखकर व्यक्ति ताजा व सतर्क हो जाता है। जय हो इंडिया!

-संजय गुप्ता : आज तो क्रिकेट के मुरीदों की दीवाली/ईद/क्रिसमस एक साथ है। मैच देखने की बधाई हो यारों। आज टीम इंडिया कहके लेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493