‘ए स्टार इज बॉर्न’ ने जीता बाफ्टा पुरस्कार

लॉस एंजेलिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। लंदन में ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) 2019 पुरस्कार समारोह में म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ‘ए स्टार इज बॉर्न’ को बेस्ट ओरिजनल म्यूजिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यहां ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए मौजूद गायिका व अभिनेत्री लेडी गागा ने इस मौके पर कहा कि यह जीत उनके लिए पूरी दुनिया मिल जाना है।

गागा ने ‘ए स्टार इज बॉर्न’ के बेस्ट ओरिजनल म्यूजिक पुरस्कार जीतने के बाद ट्विटर लिखा, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हमने ‘ए स्टार इज बॉर्न’ के लिए बेस्ट ओरिजनल म्यूजिक पुरस्कार जीता है। मेरी इच्छा है कि मैं वहां होतीं। हमने संगीत पर एक फिल्म बनाई। यह मेरे लिए दुनिया मिल जाने जैसा है।”

‘ए स्टार इज बॉर्न’ में गागा अभिनेता बैडली कूपर के साथ नजर आईं थीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493