ऐश्वर्य की ‘जज्बा’ अरबी में भी

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। ‘जज्बा’ के निर्देशक संजय गुप्ता का कहना है कि फिल्म को विदेशों में दिखाने का इरादा है और इसलिए इसे विभिन्न भाषाओं में डब किया जा रहा है।

यह पूछे जाने पर कि कैसे फिल्म की भारतीय अपील अंतर्राष्ट्रीय अपील के साथ मिल गई? संजय ने कहा, “मैं ऐसा कोई दावा नहीं करना चाहता कि हम फिल्म विदेशों में ले जाने के लिए बना रहे हैं। लेकिन एक इरादा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भर में फिल्म के कट्स तैयार, डब और रिलीज किए जा रहे हैं। इसे अरबी में डब किया गया है। हम इसे अन्य अमेरिकी भाषाओं (स्पैनिश एवं पुर्तगाली) और अंग्रेजी में भी डब कर रहे हैं।”

ऐश्वर्य राय, इरफान खान और शबाना आजमी की मुख्य भूमिका वाली ‘जज्बा’ एक कोरियाई फिल्म का रीमेक है। यह नौ अक्टूबर को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493