कारा ने लिपस्टिक के विज्ञापन के लिए खिंचवाई अर्धनग्न तस्वीर

लॉस एंजेलिस, 27 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एवं मॉडल कारा डेलेवीन ने नामी सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड यीव्स सेंट लॉरेंट के रूज पुर कॉट्योर लिपस्टिक के विज्ञापन प्रचार के लिए अर्धनग्न तस्वीर खिंचवाई।

ब्रांड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर कारा की यह तस्वीर साझा की।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 23 वर्षीया कारा ने कहा कि उन्हें गहरे रंगों वाली लिपस्टिक पंसद है।

उन्होंने कहा, “मुझे कई मौकों पर गहरा लाल और बैंगनी रंग की लिपस्टिक लगाना पसंद है।”

यह पूछे जाने पर कि जब वह काम पर नहीं होतीं, तो क्या मेकअप करना पसंद करती हैं, उन्होंने जवाब दिया, “काम पर नहीं होती तो मेकअप नहीं करती हूं। यही मेरा स्टाइल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493