ऐश्वर्य ने कान्स में बिखेरा जलवा

कान्स, 18 मई (आईएएनएस)। भारतीय फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्य राय ने 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। उन्होंने लेबनानी फैशन डिजाइनर एली साब की तैयार की हुई हरे रंग की पोशाक पहनी थी।

कान्स में उन्होंने अपनी दोस्त और हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगारिया के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

ऐश्वर्य, सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड लोरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर की हैसियत से कान्स में शामिल होने पहुंची हैं। ऐश्वर्य को रेड कार्पेट पर हरे रंग की पोशाक के साथ मैचिंग आईशैडो और कंधे पर झूलते खुले बालों वाले लुक में देखा गया।

ऐश्वर्य ने अपनी सह ब्रांड एंबेसडर ईवा लोंगारिया के साथ कुछ देर बातचीत की और साथ बिताए दिनों को याद किया।

ऐश्वर्य ने एक बयान में कहा, “ईवा और मेरी दोस्ती कान्स में हुई। कान्स सभी फिल्म समारोहों की रानी है और यहां एक अलग ही तरह की सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।”

ऐश्वर्य और ईवा ने अपनी रेड कार्पेट प्रस्तुति की यादगार के लिए साथ में सेल्फी भी ली।

ऐश्वर्य ने एली साब द्वारा डिजाइन किए गए जूतों के साथ डिजाइनर डे ग्रिसोगोनो के गहने पहने थे।

इससे पहले ऐश्वर्य ने ईवा, नताशा पोली और ली बिंगबिंग के साथ लोरियाल पेरिस के लिए फोटोशूट भी कराया। ऐश्वर्य ने यहां ‘वुमंस पैनल डिस्कसन’ में हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायक के साथ लैंगिक समानता पर चर्चा भी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493