‘ऐ दिल..’ की रिलीज में ‘मुश्किल’ नहीं

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार करन जौहर की आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज में कोई परेशानी नहीं आने वाली है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शनिवार को कहा कि वह फिल्म रिलीज का विरोध नहीं करेगी।

मनसे की यह घोषणा करन और फिल्म यूनिट के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। फिल्म इसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के होने के कारण विवादों में घिरी थी।

जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में सेना के शिविर पर 18 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले के बाद मनसे ने फिल्म को रिलीज नहीं होने देने की चेतावनी दी थी। इस हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए। भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है।

फिल्म रिलीज में आड़े आने वाली मुश्किलों के मद्देनजर फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश भट्ट ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी, जिन्होंने फिल्म रिलीज में किसी तरह की मुश्किल नहीं आने का भरोसा दिलाया था।

फिल्म दिवाली से दो दिन पहले 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसमें ऐश्वर्य राय बच्चन, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और फवाद मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493