नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी प्रेस-ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने गुरुवार को ‘लिविंग इन हार्मनी’ श्रंखला के संशोधित संस्करण को जारी किया। यह स्कूलों के लिए तैयार किया गया मूल्य शिक्षा एवं जीवन कौशल पर जाना-माना कोर्स है।
इसके संशोधित संस्करण का विस्तार कर के कक्षा 9 और 10 के लिए भी किताबों को शामिल किया गया है। पहले इसमें पहली से 8वीं कक्षा तक के लिए पुस्तकें थीं। इस संस्करण में पाठ योजना और निशुल्क ‘टीचर्स मैनुअल’ भी शामिल किए गए हैं।
‘लिविंग इन हार्मनी’ श्रंखला में मूल्य शिक्षा के उस पहलू का समाधान प्रस्तुत किया गया है, जिसका जिक्र राष्ट्रीय पाठ्यक्रम संरचना में किया गया है। यह विद्यार्थियों को उनके परिवेश के बारे में अपने दायित्वों को पहचानने में मदद करती है और उन्हें वे मूल्य सिखाती है सामाजिक रूप से उत्पाद अर्थपूर्ण जीवन के लिए अहम हैं।
लिविंग इन हार्मनी प्रोग्राम के बारे में इस श्रंखला की संपादिका मिनी कृष्णन ने कहा, “आज के इस संर्घषपूर्ण वक्त में हमें अपने बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए हमें खुद को नए अंदाज में विकसित करना होगा। यह महत्वपूर्ण श्रृंखला हमारी भावी पीढ़ियों को जीवन की व्यापक ²ष्टि देने के लिए तैयार की गई है, इसके लिए हम उन्हें मूल्य व जीवन कौशल सिखाने एवं सामाजिक तौर पर जागरुक करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि हमारे बच्चे जिम्मेदार और विचारपूर्ण व्यस्कों के रूप में बढ़ें; यह श्रृंखला इसी दिशा में एक ईमानदार प्रयास है।”
इस पुस्तक श्रृंखला में रचनात्मक तरीके से वर्तमान मुद्दों से लिए उदाहरण शामिल किए गए हैं तथा प्रत्येक अध्याय के अंत में गतिविधि आधारित अभ्यास दिए गए हैं। इस श्रंखला की किताबें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा को भी समेटे हुए हैं, इनमें कई अध्याय हैं जो भारतीय संगीत, कलाओं व नृत्य शैलियों को समर्पित हैं।
dharmpath.com dharmpath