ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाया जाएगा वोडाफोन का सीएसआर कार्यक्रम

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। देश की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी वोडाफोन द्वारा वाणिज्यिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत ‘वर्ल्ड ऑफ डिफरेंस’ कार्यक्रम की केस स्टडी को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल में नेतृत्व एवं जटिलता विषय पर वैश्विक श्रृंखला विषय के अंतर्गत शामिल इस पाठ्यक्रम को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की आगामी पुस्तक में भी शामिल किया जाएगा।

पीएफसी सोशल इम्पैक्ट एडवाइजर्स द्वारा की गई इस केस स्टडी में वोडाफोन फाउंडेशन के इस पहल का गहराई से विश्लेषण किया गया है।

वोडाफोन फाउंडेशन की इस पहल के अंतर्गत वोडाफोन इंडिया के कर्मचारियों को अपनी नौकरी के सभी लाभ प्राप्त करते हुए आठ सप्ताह की अवधि के लिए अपनी पसंद के धर्मार्थ संगठन में काम करने का अवसर प्रदान किया गया। नवंबर, 2011 से अब तक वोडाफोन इंडिया के 128 कर्मचारियों ने विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के लिए कुल 56,910 घंटे सामाजिक कार्य किया।

इस अवसर पर वोडाफोन इंडिया के निदेशक पी. बालाजी ने कहा, “भारत में वल्र्ड ऑफ डिफरेंस कार्यक्रम की सफलता ने दर्शा दिया है कि कैसे एक प्रभावी ढंग से लागू किया गया सीएसआर पहल समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसने अन्य कारोबारों के लिए एक मानक स्थापित किया ह। वोडाफोन इंडिया में हमें इस यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद गर्व है।”

इस केस स्टडी की समीक्षा शिकागो विश्वविद्यालय के बूथ बिजनेस स्कूल ने की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493