ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल का प्रचार करेंगे रणबीर कपूर

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। घूमने-फिरने के शौकीन बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर सोमवार को यात्राओं से संबंधित जानकारी देने वाले ऑनलाइन पोर्टल ‘यात्रा डॉट कॉम’ के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए।

रणबीर कपूर ने अपने बयान में कहा, “मैं खुद घूमने-फिरने का शौकीन हूं और यात्राएं मेरी फिल्मों का अहम हिस्सा रही हैं। इसलिए यात्रा जैसे ट्रैवल ब्रांड के साथ जुड़ना मेरे लिए स्वभावकि रूप से उपयुक्त है। मैं इस नए सफर का हिस्सा बनने को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि ब्रांड के साथ यह ‘यात्रा’ लंबी और सुकून पहुंचाने वाली होगी।”

फिल्म ‘तमाशा’ के अभिनेता आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने और यात्रा करने के जबरदस्त शौकीन हैं और इसीलिए उन्हें इस ब्रांड एंबेसडर की भूमिका के लिए चुना गया है।

अभिनेता के साथ करार करने पर ‘यात्रा डॉट कॉम’ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (बिजनेस टू कंज्यूमर) शरत ढल ने कहा कि रणबीर का व्यक्तित्व इन गुणों के अनुरूप है और वह एक ‘कैजुअल कूलनेस’ ले आते हैं, जिससे आज के युवा जुड़ाव महसूस करते हैं।

‘यात्रा डॉट कॉम’ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर विक्रांत मुदाइलर ने कहा कि रणबीर सभी उम्र के लोगों के समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसीलिए इस ब्रांड के अधिकारी उन्हें लेकर काफी उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493