टेलर स्विफ्ट ने प्रशंसक को पत्र भेजा

लॉस एंजेलिस, 15 मई (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट ने अपनी एक प्रशंसक को शुभकामनाओं का एक पत्र भेजा है। दरअसल एक प्रशंसक ने अपनी ग्रेजुएशन की पार्टी के लिए गायिका को आमंत्रित किया था।

पीपल डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, “मैंने टेलर को अपनी ग्रेजुएशन पार्टी के लिए आमंत्रित किया था और उन्होंने मुझे फूलों का एक गुलदस्ता और यह कार्ड भेजा। मैं आपको पंसद करती हूं प्यारी टेलर स्विफ्ट।” स्विफ्ट के कंसर्ट को आठ बार देख चुकी प्रशंसक ने गायिका द्वारा भेजे गए फूलों और हाथ से लिखे गए पत्र को ट्वीटर पर साझा किया।

27 वर्षीय गायिका का संदेश व्यक्तिगत रूप में था, जिसमें लिखा है, “एशले, तुम्हें प्यार! मैं बहुत दुखी हूं कि मैं तुम्हारी ग्रेजुएशन पार्टी में शामिल नहीं हो सकती। मेरी ओर से तुम्हारे लिए यह उपहार।”

गायिका ने प्रशंसक की पढ़ाई की तारीफ की और लिखा, “लगातार, मुझे तुम्हारे कठिन काम और समर्पण, तुम्हारी उत्सुकता और अभिलाषा पर गर्व है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि तुम्हारी जैसी लड़की मेरा ख्याल रखती है।”

इस पत्र में न्यूयॉर्क के आसमान का एक चित्रण शामिल है, जिस पर ‘आप’ लिखा हुआ है। इसके अंत में लिखा है, “तुम्हें और तुम्हारे परिवार को अपना प्यार भेज रही हूं। प्यारी, टेलर।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493