ऑरकॉम ने डीटीएच कारोबार बेचने का किया समझौता

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। रिलायंस कम्यूनिकेशन (आरकॉम) ने मंगलवार को कहा कि उसने पंटेल टेक्नॉलजीज और वीकॉन मीडिया एंड टेलीविजन के साथ अपनी सहयोगी कंपनी रिलायंस बिग टीवी (आरबीटीवी) की बिक्री के लिए ‘शेयर खरीद समझौता’ किया है।

कंपनी ने कहा कि यह खरीद समझौता है, ‘जो है, जहां है, जैसा है’ के आधार पर किया गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “बिग टीवी के वर्तमान लाइसेंस को रिन्यू करने तथा उसके लिए जरूरी बैंक गारंटी को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पास जमा करा दिया है।”

बयान में आगे कहा गया है, “इस सौदे से यह सुनिश्चित होगा कि बिग टीवी के 12 लाख ग्राहकों को अबाधित रूप से सेवाएं मिलती रहें। इसके अलावा इससे आरबीटीवी के 500 कर्मचारियों की नौकरी भी जारी रह सकेगी।”

बयान में कहा गया है, “यह लेन-देन ऑर काम के केवल बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य के अनुरूप है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493