बर्मिघम, 8 मार्च (आईएएनएस)। मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलीन मैरीन ने रविवार को भारत की सायना नेहवाल को हराकर 500,000 डॉलर इनामी राशि वाले ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया।
मैरीन ने सायना नेहवाल को 16-21, 21-14, 21-7 से हराया। मैरीन ने अपने करियर में पहली बार सायना को हराया है। इससे पूर्व के तीन मौकों पर उन्हें सायना से हार का सामना करना पड़ा था।
सायना इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रहीं।
इससे पूर्व केवल दो भारतीय खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद (2011) और प्रकाश पादुकोण (1980) ही ऑल इंग्लैंड ओपन का खिताब जीतने में सफल रहे थे।
dharmpath.com dharmpath