ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे चीन के लिन डान

लिन ने 22 वर्षीय सांग को 18-21, 21-15, 21-9 को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला रविवार को होगा।

जीत के बाद पांच बार के विश्व विजेता लिन ने कहा, “पिछले कुछ मैचों में मैंने गलतियां की हैं, लेकिन मैं वापसी करके काफी खुश हूं।”

लिन के पांच बार के विश्व विजेता हैं और दो बार के ओलम्पिक चैम्पियन भी हैं। उन्होंने बताया कि शीतकालीन सत्र में लिए गए प्रशिक्षण से उनके खेल में काफी सुधार आया है।

चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में लिन का सामना चीन के तियान हुवेई से होगा। दूसरी ओर महिला एकल वर्ग में विश्व विजेता और स्पेन की कैरोलिना मारिन ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को 11-21, 21-16, 21-14 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493