‘ऑल इज वेल’ 21 अगस्त को प्रदर्शित होगी

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। अभिषेक बच्चन और असिन थोट्टूमकल अभिनीत फिल्म ‘ऑल इज वेल’ 21 अगस्त को प्रदर्शित होगी, जिसमें ऋषि कपूर और सुप्रिया पाठक जैसे मंझे हुए कलाकारों की भी प्रमुख भूमिका है।

उमेश शुक्ला निर्देशित इस फिल्म के प्रदर्शन के बारे में जानकारी ऋषि कपूर ने ट्विटर पर दी। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “अभिषेक बच्चन के साथ हजारी फिल्म ‘ऑल इज वेल’ 21 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है।”

यह एक पारिवारिक फिल्म है और इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, श्याम बजाज तथा वरुण बजाज तथा सह-निर्माण अजय कपूर ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493