नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जिबूती के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी।
मोदी ने कहा, “मैं जिबूती के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वहां के लोगों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”
मोदी ने कहा कि भारत यमन में बड़ी संख्या में फंसे भारत और अन्य देशों के नागरिकों को निकालने में मदद और सक्रिय सहयोग के लिए जिबूती का सदैव आभारी रहेगा।
मोदी ने कहा, “इससे हमारे संबंधों में मजबूती का पता चलता है।”
जिबूती एक अफ्रीकी देश है, जिसे 27 जून, 1977 को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली थी।
dharmpath.com dharmpath