‘ऑवर गैंग’ की अभिनेत्री जीन डार्लिग का निधन

बर्लिन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘ऑवर गैंग’ की मशहूर अभिनेत्री जीन डार्लिग का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ‘ऑवर गैंग’ अमेरिकन कॉमेडी लघु फिल्मों की श्रृंखला है।

‘एनवाईटाइम्स डॉट कॉम’ के अनुसार, रॉडगो में चार सितंबर को अभिनेत्री का निधन हुआ।

डार्लिग ने 1920 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने चार साल की उम्र से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने हल रोच की ‘ऑवर गैंग’ में काफी सफलता पाई।

‘ऑवर गैंग’ की छह टॉकीज और 46 मूक फिल्मों में वह नजर आईं। यह श्रृंखला 1994 की फिल्म ‘द लिटिल रास्कल्स’ से प्रेरित है।

इसके बाद डार्लिग फिल्मों में भी नजर आईं , उन्होंने 1934 की ‘जेनी येरी’ में छोटी जेनी का किरदार निभाया। इसके साथ वह ‘बेब्स इन टॉयलैंड’ में भी खास अंदाज में दिखीं।

डार्लिग ने कई टेलीविजन कार्यक्रमों की भी मेजबानी की।

साल 2013 में डार्लिग लघु मुक फिल्म ‘द बटलर्स टेल’ में भी नजर आईं।

डार्लिग उनके बेटे रॉय और पोते रॉबर्ट और एलेक के रूप में जीवित रहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493