ऑस्कर है कहीं ज्यादा विवादित : अनिल कपूर

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर ने बॉलीवुड में दिए जाने वाले अवार्डस को लेकर होने वाले विवादों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि ऑस्कर में भी विवाद होते हैं और यहां से ज्यादा होते हैं।

कपूर ने जी सिने अवार्ड्स की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में गुरुवार को कहा, “वे कहते हैं कि वहां सब अच्छा-अच्छा है। लेकिन आप नहीं जानते कि वहां क्या चलता है। कई बार वहां ऐसे विवाद होते हैं जो हम अपने यहां सोच भी नहीं सकते। इस साल भी ऑस्कर को लेकर कई विवाद सामने आए हैं। कुछ लोगों को लगता है कि वे निष्पक्ष नहीं हैं। तो वहीं, कई लोगों का मानना है कि नॉमिनेशन में विविधता का अभाव है। ऐसी चीजें होती रहती हैं और अवार्ड के लिए लॉबिंग करना भी इनमें से एक है।”

उन्होंने कहा कि इस साल ऑस्कर में केवल गोरों की फिल्मों को ही नॉमिनेट किया गया और इस मुद्दे पर कई बड़े सितारे बयान दे चुके हैं।

कपूर को हाल ही में दिल धड़कने दो के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिग एक्टर अवार्ड मिला। जी सिने अवार्ड 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा और इसके प्रस्तुतकर्ता शाहिद कपूर और करन जौहर होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493