‘जी सिने अवार्ड्स 2016’ में जूरी अवार्ड भी शामिल

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। यहां 20 फरवरी को आयोजित होने वाले ‘जी सिने अवार्डस 2016’ में पहली बार ‘जूरी अवार्ड’ की श्रेणी को शामिल किया जा रहा है।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइसेस लिमिटेड कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गोयनका ने कहा कि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता के उच्च स्तर को सुनिश्चित करने के लिए इस साल इस पुरस्कार को शामिल कर रहे हैं।

पुनीत ने बताया कि यह जी का लक्ष्य है कि पुरस्कार प्रतियोगिता को एक निष्पक्ष और नैतिक तरीके से आयोजित किया जाए।

पुनीत ने बताया कि इस वर्ष शो का प्रसारण हिंदी के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जाएगा।

जी सिने अवार्ड्स का प्रसारण जी सिनेमा, जी सिनेमा एचडी, जी अनमोल और जी तमीज पर पांच मार्च को होगा।

इस पुरस्कार समारोह में अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन जैसे सितारे दमदार प्रस्तुति देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493