रैपिड मेट्रो में लाउंज क्रिकेट की सुविधा

गुड़गांव, 5 फरवरी (आईएएनएस)। गुड़गांव में संचालित रैपिड मेट्रो ने शुक्रवार को सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर लाउंज क्रिकेट स्टेडियम की शुरुआत की। रैपिड मेट्रो में सफर करने वाले लोग कुछ देर यहां रुककर और पैसे देकर इंडोर क्रिकेट का लुत्फ ले सकते हैं।

रैपिड मेट्रो का संचालन करने वाली आईएल एंड एफएस रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा लाउंज क्रिकेट के निदेशक वरुण पार्सिचा ने भारतीय क्रिकेट स्टार रविचंद्रन अश्विन की मौजूदगी में सिकंदरपुर स्टेशन लाउंज क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अश्विन ने कहा कि वह लाउंज क्रिकेट के फैन रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि ऐसे में जबकि लोगों के पास समय कम है, क्रिकेट से प्यार करने वाले यहां रुककर कुछ देर इसका लुत्फ ले सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493