ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति के ईरान दौरे की आलोचना

विएना, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति हेंज फिशर ने तेहरान में अपने समकक्ष हसन रूहानी से मुलाकात के बाद कहा कि वह ईरान के साथ व्यापार में वृद्धि की आशा करते हैं, लेकिन इस दौरे के लिए उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी है।

ईरान सरकार का विरोध करने वाले ऑस्ट्रिया के एक संगठन ‘स्टॉप द बम’ ने ईरान दौरे के लिए फिशर की आलोचना की।

‘द लोकल’ द्वारा मंगलवार को जारी एक रपट के मुताबिक, इस संगठन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनी के साथ फिशर की बैठक की आलोचना की।

यूरोपीय जेविश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एरियल मुजिकंट ने भी यह कहते हुए दौरे की आलोचना की कि ऑस्ट्रिया का राजनीतिक नेतृत्व व कारोबारी समूह हत्यारों के साथ हाथ मिलाएंगे।

विवादित परमाणु कार्यक्रम पर ईरान व विश्व शक्तियों के बीच एक समझौते के बाद फिशर ईरान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जो सोमवार को शुरू हुआ है।

उनके साथ एंड्रिट्ज, ओएमवी, लेंजिंग, रेफीसेन व अर्स्ट बैंक सहित कई ऑस्ट्रियाई कंपनियों का कुल 240 लोगों का प्रतिनिधिमंडल है।

फिशर यूरोपीय देशों के पहले राष्ट्राध्यक्ष बन गए हैं, जिन्होंने साल 2004 से लेकर 2015 के दौरान पहली बार ईरान का दौरा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493