एफसी पुणे सिटी ने ऊचे, वेस्ली से करार किया

पुणे, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी एफसी पुणे सिटी ने अपनी आक्रमण पंक्ति को धार देने के लिए नाइजीरिया के मिडफील्डर कालू ऊचे और नीदरलैंड्स के स्ट्राइकर वेस्ली वेरहोक से आईएसएल के दूसरे संस्करण के लिए करार किया।

आईएसएल का दूसरा संस्करण तीन अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

कालू इससे पहले फ्रांसीसी टीम बोर्डयूक्स तथा स्पेन के क्लबों अल्मेरिया, लेवांते और इपानियोल के लिए खेल चुके हैं। वहीं वेरहोक नीदरलैंड्क के क्लब एडीओ डेन हाग और फेनूर्ड के लिए खेलते रहे हैं।

पुणे से जुड़ने पर दोनों ही खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है।

ऊचे ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, “एफसी पुणे सिटी के साथ दुनिया के कुछ चोटी के खिलाड़ी जुड़े हुए हैं, जिसे देखकर मुझे लगा कि मेरे लिए यह न सिर्फ नया अवसर होगा बल्कि नई चुनौती भी होगी। उम्मीद है मैं भारतीय युवा खिलाड़ियों से अनुभव साझा करूंगा और टीम को खिताब दिलाने में योगदान दे सकूंगा।”

वहीं वेस्ली ने कहा, “एफसी पुणे सिटी में पहले से कई शीर्ष खिलाड़ी मौजूद हैं। इसलिए इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलकर मैं अपने खेल में और सुधार ला सकूंगा।”

पुणे सिटी के कोच डेविट प्लाट ने नए करार पर कहा, “वेस्ली और ऊचे के साथ करार कर हम अपनी जरूरत के पूरी होने को लेकर संतुष्ट हैं। यह दोनों खिलाड़ी हमारे लिए बेहद अहम साबित होने वाले हैं। उनके टीम के साथ जुड़ने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493