सीरिया पर सऊदी, अमेरिका से बात करेगा ईरान : रूहानी

तेहरान, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को कहा कि उनका देश सीरिया के भविष्य पर सऊदी अरब, अमेरिका और इस मामले में प्रभावी भूमिका निभाने वाले अन्य देशों से बातचीत के लिए तैयार है।

ईरान दौरे पर आए ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति हेन्ज फिशर के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में रूहानी ने कहा, “ईरान ऐसी किसी भी बातचीत के लिए तैयार है जिसका नतीजा सीरिया की सुरक्षा, स्थायित्व और लोकतंत्रीकरण की शक्ल में सामने आए।”

उन्होंने कहा, “महत्व लोगों की जिंदगियों का और अपने घर से उजड़ गए लोगों की वापसी का है। अगर यह सीरिया में जल्दी से हो जाए तो फिर यह पूरी दुनिया के हित में होगा।”

उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय की पहली जिम्मेदारी सीरिया में खूनखराबा रोकना और देश में एक हद तक सुरक्षा का माहौल बनाना है। इसके बाद लोकतंत्र, चुनाव और इस अरब देश के लिए आदर्श सरकार पर बात हो सकती है।

उन्होंने कहा कि केवल सीरिया के लोगों को ही अपने देश का भविष्य चुनने का अधिकार है।

उन्होंने कहा, “कोई दूसरा देश या विदेशी शक्तियां सीरिया के भविष्य के बारे में फैसला नहीं ले सकतीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493