ऑस्ट्रिया : आतंकवाद से लड़ने के लिए 29 करोड़ यूरो की घोषणा

वियना, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया सरकार ने मंगलवार को आतंकवाद से लड़ने के लिए बड़ी धनराशि जारी की। सरकार देश के अंदर सुरक्षा मजबूत करने के लिए चार साल के अंदर 29 करोड़ यूरो (33.5 करोड़ डॉलर) खर्च करेगी।

वियना, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया सरकार ने मंगलवार को आतंकवाद से लड़ने के लिए बड़ी धनराशि जारी की। सरकार देश के अंदर सुरक्षा मजबूत करने के लिए चार साल के अंदर 29 करोड़ यूरो (33.5 करोड़ डॉलर) खर्च करेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चांसलर वार्नर फेमैन और वाइस चांसलर रीनहोल्ड मित्तल्रेनर ने वियना में जानकारी दी कि धनराशि में से 14.6 करोड़ डॉलर साइबर सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों को अतिरिक्त प्रशिक्षण देने, अपराध से लड़ने और फोरेंसिक साइंस के लिए खर्च किए जाएंगे।

देश की सूचना प्रौद्योगिकी और शेंगन इंफॉर्मेशन सिस्टम सरकारी डाटाबेस एवं सबूतों के संरक्षण के क्षेत्र में सुधार के लिए चार करोड़ डॉलर खर्च किए जाएंगे।

शेष धनराशि का उपयोग क्षेत्र एवं सुरक्षा उपकरण (3.35 करोड़ डॉलर), सूचना प्रौद्योगिकी सुरक्षा एवं गतिशीलता (2.9 करोड़ डॉलर), आधारभूत संरचना (1.85 करोड़ डॉलर) और संचार (1.5 करोड़ डॉलर) में किया जाएगा।

फेमैन ने कहा कि वह गठबंध सरकार के निर्णायक एवं सहयोगात्मक रवैये से खुश हैं।

मित्तर्लेनर ने कहा कि हाल ही में पेरिस में हुए आतंकादी हमले और कट्टरपंथियों की उभरती ताकत को देखते हुए देश की सुरक्षा के लिए बड़ी धनराशि मंजूर की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493