सालगिरह मनाने पत्नी को मालदीव ले गए बमन

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मंझे हुए अभिनेता बमन ईरानी अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मालदीव के समुद्रतटों पर बिल्कुल अलग अंदाज में मना रहे हैं। उन्होंने इससे पूर्व एक शानदार पार्टी भी दी थी।

बमन ने 28 जनवरी, 1985 को जेनोबिया से शादी की। उन्होंने ट्विटर पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे दोनों सैर-सपाटा करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने समुद्रतट की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “हमारी 30वीं सालगिरह पर ऊपर वाले की मनपसंद जगह पर मौजूद हैं।”

बमन ने ‘प्रेमियों का स्वर्ग’ कहे जाने वाले मालदीव की खूब तारीफ की।

उन्होंने लिखा, “मालदीव में हूं। यह चमत्कारिक है।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493