वियेना, 21 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रिया को इस साल अप्रैल के अंत तक लगभग 19,000 शरणार्थियों के आवेदन मिल चुके हैं। यह 2015 में इसी अवधि तक मिले आवेदनों से लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गृह मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि ये आवेदन पूरे साल के अधिकतम (37,500)आवेदनों से लगभग आधे हैं।
इनमें लगभग एक तिहाई आवेदन महिलाओं के हैं। आवेदकों में मुख्य रूप से अफगानी, सीरियाई और ईरानी मूल के लोग हैं।
शरण के लिए पहले चार महीनों में मिले आवेदनों में से 18,430 का आकलन किया जा चुका है और इनमें से 6,217 यानी 45.7 प्रतिशत को मंजूरी मिल गई है।
अब तक सबसे अधिक (84 प्रतिशत) सीरिया से मिले आवेदनों को मंजूर किया गया है।
dharmpath.com dharmpath